मलारना डूंगर थाना पुलिस ने 6 माह से फरार बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मनराज पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व सीओ शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने घटना से समय से फरार आरोपी मनराज पुत्र रामनिवासी निवासी उलियाणा सवाई माधोपुर को अनुसंधान के बाद आज शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि गत 14 अप्रैल को मलारना डूंगर थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने एक रिपोर्ट इस आशय से दर्ज करवाई थी कि आरोपी मनराज मीना ने उसके साथ बलात्कार किया है और उसके जेवरात चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, तेजराम सिंह कांस्टेबल एवं राजमल कांस्टेबल शामिल रहे।

सवाई माधोपुर जिले का सबसे अग्रणी कपड़े का शोरूम
क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर की दूसरी वर्षगांठ पर शानदार एवं आकषर्क ऑफर
जहां आपको मिलेंगे 2 कपड़े की कीमत में 7 कपड़े वो भी 10% की अतिरिक्त छूट पर
इसके अलावा एक कपड़े की कीमत में ले जा सकते है 3 कपड़े
क्लब फॉक्स स्टोर से आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स, जीन्स, ट्रॉजर्स, लोवर्स, शॉर्ट्स इत्यादि कपड़े की खरीद कर सकते है।
ऑफर अवधि:- 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :- 9929421787/7014585283
पता :-प्लाट नं. 15, लाला ट्रेड्स के पास, मंडी रोड़ सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया