सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की मलारना डूंगर थाना पुलिस ने टेलीग्राम पर चैनल बनाकर सायबर ठ*गी करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी सुरज्ञान जोगी पुत्र रामविलास जोगी निवासी दिवाड़ा मलारना डूंगर को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भूखा रोड पर यह कार्रवाई की गई है।
आरोपी टेलीग्राम पर चैनल बनाकर लोगों को रुपए डबल करने का झां*सा देकर सायबर ठ*गी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपी के मोबाइल में विभिन्न प्रकार की एप्लीकेशन डाउनलोड मिली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में अहीर ट्रेड व सुरज्ञान योगी के नाम से अकाउंट बना हुआ था। टेलीग्राम पर जो चैनल बने हुए थे, जिनमें एक चैनल बादशाह ब्रोकिंग नाम से बना हुआ था।
जिसमें 316 सब्सक्राइबर है। आरोपी के द्वारा चैनल में ग्राहकों को लुभाने के लिए 12 हजार 229 फोटो एवं 610 वीडियो अपलोड किए गए थे। इसी तरह आरोपी के दोनों मोबाइलों में अलग-अलग 9 चैनल बने हुए हैं। जिससे आरोपी लोगों को रुपए डबल करने का झां*सा देकर सायबर ठ*गी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
