Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दो वर्ष से ह*त्या के मामले में फरार चल रहा 10 हजार रूपये का इनामी अपराधी मानसिंह गिरफ्तार 

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को खातोली, कोटा से किया गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने दो वर्ष से ह*त्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलट प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी मानसिंह पुत्र मनफूल निवासी पाकल की ढाणी एण्डवा कुण्डेरा सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि दो वर्ष से ह*त्या के मामले में फरार चल रहे दस हजार के रुपये के इनामी अपराधी मानसिंह पुत्र मनफूल निवासी पाकल की ढाणी एण्डवा कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को मलारना डूंगर थाना पुलिस ने ग्राम निमोला खातोली थाना जिला कोटा से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Malarna dungar thanaa police arrested reward criminal Mansingh in murder case for two years

 

 

घटना का विवरणः-

पुलिस के अनुसार दिनांक 2/09/2021 को परिवादी कैलाशचन्द मीणा ने एक रिपोर्ट इस आशय से दर्ज करवाई कि ग्राम पाकल की ढाणी एण्डवा के चेतरा, रामनेरश, मानसिंह, जयसिंह, धर्मसिंह, धारा सिंह, दिनेश, दिलखुश, ज्ञान सिंह, दीपक, शेर सिंह, फौरीलाल, श्रीफुल, मनकेश, मनराज, प्रहलाद, सुरेश, केदार, बद्रीलाल, बाबुलाल, तेजराम मीणा, आदि एक बोलेरो एवं ट्रैक्टर पर सवार आये और लाठियां, कुल्हाड़ी गण्डासी लेकर मृतक लडडू पुत्र रंगा मीणा के घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की तथा मानसिंह पुत्र मनफुल मीणा निवासी पाकल की ढाणी एण्डवा ने लडडूू मीणा को जान से मारने की नियत से उसके उपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया

 

जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले में 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले का मुख्य आरोपी मानसिंह मीणा करीब दो साल से फरार चल रहा था।

आरोपी पर एसपी ने कि थी इनाम की घोषणा:-

 

फरार अपराधी मानसिंह की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

इस तरह आरोपी को किया गिरफ्तार:-

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त सवाई माधोपुर (शहर) दीपक  के सुपरविजन में एवं मलारना डूंगर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

गठित टीम को मुखबिर एवं तकनीकि तंत्रों द्वारा सूचना मिली कि फरार आरोपी खातोली जिला कोटा एवं श्योपुर में फरारी काट रहा है। सूचना पर एक विशेष टीम को खातोली, श्योपुर मध्यप्रदेश भेजा गया। इस टीम ने एक सप्ताह तक खातोली में रह कर निगरानी की एवं आरोपी को ग्राम निमोला खातोली कोटा से पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाधिकारी लखन सिंह खटाना, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक प्रभारी सायबर सैल (विशेष भूमिका), मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, डिप्टी सिंह कांस्टेबल, केदार प्रसाद कांस्टेबल, विजय सिंह कांस्टेबल, सुरेश कांस्टेबल खातौली जिला कोटा ग्रामीण एवं राजकुमार कांस्टेबल सायबर सेल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !