Thursday , 30 July 2026
Breaking News

समग्र जैन युवा परिषद ने केबिनेट एवं राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के एक प्रतिनिधि मण्डल ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र जैन एवं अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में सामाजिक न्याय अधिकारिता, जेल कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली एवं विधुत, जल संसाधन एवं जल संसाधन योजना के राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात कर अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को प्रत्येक वर्ष भाद्रपद महीने की अवधि में विशेष पूजा-पाठ एवं उपासना (धार्मिक कृत्य) करने के लिए कार्यालय में निर्धारित समय अवधि एक घंटा बाद और निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करवाने के लिए निवेदन किया है।

 

Samagar Jain Youth Council submitted memorandum to cabinet and minister of state

 

 

इस पर कैबिनेट मंत्री जूली एवं राज्य मंत्री भाटी ने युवा परिषद के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात कर जैन समुदाय के कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाएगी। राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि भाद्रपद माह जैन समुदाय में संस्कारों को पैदा करने वाला पर्व है। इन दिनों में जैन समुदाय के लोग पूरी तरह अनुशासन में रहकर तप करते हैं। गर्म पानी पीते है, चटाई पर सोते है और कई लोग इन दिनों तप में लीन होकर अपने व्यापार का त्याग कर देते हैं। पर्युषण पर्व के पूरा होने पर विश्व-मैत्री दिवस यानी संवत्सरी क्षमावाणी पर्व मनाया जाता है।

 

 

 

जिसमें समुदाय के लोग मिच्छामि दुक्कड़मध्उत्तम क्षमा कहते हुए सभी से मन, वचन और कर्मों से जानें-अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगते है। इस तरह पर्युषण महापर्व एवं क्षमापना दिवस ये एक -दूसरे को निकटता लाने का पर्व है, ये एक दूसरे को अपने ही समान समझने का पर्व है।

 

 

इस अवसर पर राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करवाने एवं राजस्थान प्राकृत भाषा एवं साहित्य अकादमी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जैन समुदाय के युवा वर्ग की ओर से कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली एवं राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी को जिन शासन का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान करते हुए मिठाई खिलाई और बधाई पत्र सौंपते हुए उनका व राजस्थान सरकार के मुखिया का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

Sanyukt Sangharsh Morcha raises its voice on issues of education, employment, and land mafia in sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षा, रोजगार और भू-माफियाओं के मुद्दे पर गरजा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर …

Kotwali Police Sawai Madhopur News 25 July 26 Vikalp Times

‘खाता दो, कमीशन लो’ का खेल पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर (Sawai …

Malarna Dungar Police Social Media sawai madhopur 25 July 26 Vikalp Times

500 से शुरू होती थी ठ_गी, फिर हजारों रुपये ऐं_ठकर करता था ब्लॉक

सवाई माधोपुर: पुलिस मुख्यालय एवं भरतपुर (Bharatpur) रेंज की आईजी प्रीति चंद्रा (IPS Priti Chandra) …

Social Media Telegram Whatsapp Instagram Kotwali Police Sawai Madhopur 24 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !