सवाई माधोपुर वन एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा द्वारा आज बुधवार को जयपुर सचिवालय में पदभार ग्रहण किया गया।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाराशर ने वरिष्ठ नेता पंडित नरेन्द्र कटारा पंडित जले सिंह, पंकज कटारा, परशुराम शर्मा, सहित विप्र जनों के साथ रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जी का चित्र भेंट कर एवं प्रसाद खिला कर बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन मंत्री शर्मा ने सभी का आभार जताकर जल्द सवाई माधोपुर आने की बात कही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया