सवाई माधोपुर: ब्राह्मण समाज विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष मनोज पाराशर दो दिवसीय संत दर्शन यात्रा में मथुरा वृंदावन एवं गोवर्धन पहुंचे। गोवर्धन में परिक्रमा लगा कर उन्होंने दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक कर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की। वृंदावन पहुँचने पर राष्ट्रीय संयोजक पाराशर का समाज सेवी एवं विप्र संवाद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित आनंद भारद्वाज और मथुरा महानगर अध्यक्ष राहुल दीक्षित के नेतृत्व में माला साफा पहनाकर सम्मान अभिनंदन किया गया।
इसके बाद पाराशर ने बांके बिहारी मंदिर में ढोक लगाकर विधिवत पूजा अर्चना की। पाराशर ने बताया कि उनके द्वारा संत दर्शन यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सैंकड़ों युवाओं को इस यात्रा से जोड़ा गया है। ये युवा नई पीड़ी में वैदिक संस्कृति के प्रति समर्पित भाव जाग्रत कर सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करेंगे। पाराशर की संत दर्शन यात्रा अनवरत तीन वर्षों से चल रही है।
उन्होंने बताया कि यात्रा से वो धर्माचार्यों, संत महात्माओं के दर्शन एवं चर्चा कर युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक ज्ञान के प्रति जिज्ञासु भाव जाग्रत करेंगे। पाराशर ने देश भर में संत समाज के लिए सनातन बोर्ड की स्थापना की मांग भी सरकार से की है। पाराशर की संत दर्शन यात्रा में आनंद भारद्वाज, मनोज शर्मा, राहुल दीक्षित, शुभम दीक्षित, लक्ष्मीकांत भारद्वाज कमलेश आदि युवा मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
