Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भदलाव की बालिका सुमन कंवर ने किया जिले का नाम रोशन

सवाई माधोपुर: इंस्पायर अवार्ड मानक सत्र 2024-25 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 से 24 दिसंबर 2025 तक सेठ किशन लाल कांकरिया उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौर में किया गया। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण राजस्थान के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदलाव की बालिका सुमन कंवर का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ।

 

Bhadalav girl Suman Kanwar brought laurels to the district Sawai Madhopur

 

विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंस्पायर अवार्ड- मानक योजना सम्पूर्ण देश के युवाओं में किया गया एक ऐसा निवेश है जो विज्ञान के अध्ययन एवं अनुसंधान को विकसित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान का बीज बोकर उसे पोषण और प्रोत्साहित करना, विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मक एवं नवीन विचारों को प्रोटोटाइप और उत्पाद विकास के लिए प्रोत्साहित करता है।

 

 

इसमें राज्य एवं केन्द्र सरकार के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों की कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को इंस्पायर अवार्ड- मानक योजना के तहत पोर्टल पर लॉगिन करके विद्यार्थियों के सृजनात्मक एवं नवाचारी विचार को शीर्षक दिया जाता है। इसके पश्चात उसके बारे में संक्षिप्त विवरण यथा उद्देश्य एवं समाज के लिए उपयोगिता आदि का उल्लेख किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में 10,000 की राशि दी जाती है।

 

 

 

ऑनलाइन चयनित विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की जिला स्तर पर प्रदर्शनी की जाती है। वहां श्रेष्ठ चयनित प्रोजेक्ट को राज्य स्तर की प्रदर्शनी में भेजा जाता है एवं राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली भेजा जाता है। प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि सत्र 2018 में भी विद्यालय के बालक दीपक नायक के प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ था, उसके पश्चात प्रतिवर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड में चयन हो रहा है।

क्या है नवाचार:

विद्यालय की विज्ञान विषय की वरिष्ठ अध्यापक राजेश्री अग्रवाल के निर्देशन में बालिका सुमन ने सेफ्टी शूज का नवाचार किया। प्रायः देखा जाता है कि बरसात के दिनों में बिजली के तार टूट जाने से आसपास एवं पानी में करंट दौड़ पड़ता है जिससे मानव जीवन की क्षति हो जाती है। इससे बचने के लिए बालिका द्वारा सेफ्टी शूज तैयार किया गया। इसमें करंट के संपर्क में आते ही जूते के तलवे में लगे सेंसर से सायरन की आवाज आएगी एवं जूते में लगी लाइट जलेगी जिससे व्यक्ति स्वयं सचेत होकर दूसरों को भी सचेत कर देगा।

 

इनका कहना है….

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदलाव की बालिका सुमन कंवर उनकी विज्ञान टीचर और प्रधानाचार्य को बधाई देता हूं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे जिले की बेटी इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। यह बालिका शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की ओर सशक्त कदम है। इससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरणा लेंगे। हम टीम भावना से भविष्य में और अधिक अच्छा प्रयास करके इंस्पायर अवार्ड में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करके जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी भेजने का प्रयास करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !