सवाई माधोपुर: सवाई माधोपूर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने अ*वैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 16 चक्का ट्रक जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चालक विजय कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी फुलवाडा बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को भी पकड़ा है।
मानटाउन थानािधकारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मानटाउन पुलिस के द्वारा चकचैनपुरा से एक 16 चक्का ट्रक में अ*वैध बजरी भरकर ले जाते हुए ट्रक को जप्त किया गया है। इसके अलावा चालक विजय कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी फुलवाडा बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि थाने पर इस मामले में आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मानटाउन थानािधकारी जगदीश चंद्र, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश, कांस्टेबल विजय कुमार और रामकेश शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
