मानटाउन थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी के आरोपी गोविन्द उर्फ मेढक्या पुत्र रामप्रसाद को गिरफ्तार किया है। मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजवीर सिंह व पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर दीपक गर्ग के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया की मानटाउन थाने पर दर्ज प्रकरण में आरोपी गोविन्द उर्फ मेढक्या पुत्र रामप्रसाद निवासी हम्मीर पुल कच्ची बस्ती मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को तफतीश करने के बाद मंगलवार को प्रेमचन्द हेड कांस्टेबल द्वारा जिला कारागृह सवाई माधोपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से तफतीश से प्रकरण का माल मशरूका चार पहिया ठेला बरामद किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया