मानटाउन थाना पुलिस और एफएसटी टीम ने आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता की पालना में वाहन चैकिंग के दौरान कार चालक से संदिग्ध परिस्थितियों में कुल 14 लाख 40 हजार रुपए जब्त किए है।

मानटाउन थाना एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया की कार चालक विजय पुत्र बनवारी निवासी रेलवे कॉलोनी सवाई माधोपुर से 14 लाख 40 हजार रुपए जब्त किए है। चूंकि राशि दस लाख से ज्यादा हैं इस लिए इनकम टैक्स विभाग को भी सूचित किया गया है। जिले की अब तक की सबसे बड़ी सीजर कार्यवाही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया