मानटाउन थाना पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर ध्वनि विस्तारक यंत्र और पिकअप को जप्त किया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय पुत्र फूलचंद को गिरफ्तार किया है।

मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि मोहनलाल हेड कांस्टेबल मय टीम द्वारा बजरिया सवाई माधोपुर से पिकअप में लगे डीजे लाउडस्पीकर से सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाने बजाने पर चालक अजय पुत्र फुलचन्द निवासी गंगा सत्तीपुरा कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को ध्वनि नियत्रंण अधिनियम की पालना में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने ध्वनि विस्तारक यंत्र व पिकअप को भी जप्त किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया