Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मिलावटी घी के संदेह में 300 लीटर घी किया सीज

75 किलो फंगस लगी एवं बदबूदार मिठाइयां व 30 किलो खटास व बदबूदार मिल्ककेक करवाया नष्ट

आगामी समय में त्योहारी व शादियों के सीजन के कारण जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर सुरेश कुमार ओला व जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी अंजली राजोरिया के निर्देशानुसार जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग की टीम अलर्ट मोड़ पर रह कर जिले भर में कार्रवाई कर रही है।

 

300 liters of ghee seized on suspicion of adulterated ghee in gangapur city Sawai Madhopur

 

 

मिलावटी घी के सन्देह में 300 लीटर घी किया सीज:-

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मिलावटी व खराब क्वालिटी की खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के यहां छापेमारी करके सेंपल लिए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार और बाबूलाल तगाया द्वारा रविवार शाम गंगापुरसिटी में कार्रवाई की गई है।

 

 

खाद्य सुरक्षा टीम के सदस्यों ने कार्रवाई करते हुये मिलावटी घी होने के संदेह में कुल 300 लीटर घी को सीज किया गया है। पारस जैन डेयरी पर 100 लीटर, पिंटू बना पर 200 लीटर घी को सिंथेटिक होने के संदेह पर सीज किया गया।

 

 

30 किलो मिल्क केक नष्ट करवाया:-

वहीं ईदगाह स्थित कृष्णा मिष्ठान्न भंडार पर 30 किलो मिल्क केक के बदबूदार व खटास होने के कारण उसे मौके पर ही टीम द्वारा नष्ट करवाया गया।

 

75 किलो फंगस लगी व बदबूदार मिठाइयां करवाई नष्ट:-

ईदगाह स्थित महेंद्र मिष्ठान्न भंडार व किराना स्टोर पर स्टोर में रखी 75 किलो बदबूदार, सूखी व फंगस लगी मिठाइयां जिनमे बूंदी लड्डू, घेवर, मिल्क केक, बर्फी, कलाकंद शामिल थे उन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया। साथ ही चतुर्भुज किराना स्टोर से धनिया व मिर्च, मनोज मिष्ठान्न पुराना बस स्टैंड से मावे का सेम्पल भी लिया गया।

 

 

सीएमएचओ ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि कहीं पर भी अवधिपार खाद्य सामग्री बेचने वालों, नकली खाद्य सामग्री, मिलावटखोरी का अंदेशा हो तो चिकित्सा विभाग को सूचना देवे जिससे नकली एवं दूषित सामग्री को बेचने से रोका जा सके एवं आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। मिलावटी अथवा गुणवत्तापूर्ण माल नहीं बेचने पर मिलावटखोरों के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !