Thursday , 22 October 2026
Breaking News

फिरौ*ती के लिए अप*हरण करने वाली गैं*ग का सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे 

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने फि*रौती के लिए अप*हरण के दो मामलों में फ*रार चल रहे गैं*ग के सरकार एवं इनामी बद*माश राजकुमार मीणा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 29 मई को फ*रार इनामी राजकुमार एवं उसके साथियों ने दो ना*बालिग बालकों का देशी क*ट्टे की नोक पर आदर्श नगर सवाई माधोपुर में कार से टक्कर देकर जबरदस्ती कार में पटक कर निवाई बाय पास जयपुर पर ले जाकर मार*पीट का वीडियो बनाकर फि*रौती की राशि वसुल की थी। जिस पर मानटाउन थाने पर मामला दर्ज किया गया था।

 

 

 

Mantown Sawai Madhopur Police News 1 sept 2024

 

इसी प्रकार गत 31 मई को परिवादी बंटी पुत्र बाबूलाल मीना निवासी हासलगांव, अलीगढ़ जिला टोंक द्वारा प्रकरण दर्ज करवाया गया कि गत 30 मई को रात्रि करीब 8:30 बजे चौथ का बरवाड़ा रोड़ पर खेड़ली फाटक के पास आरोपियों द्वारा मुस्तगीस व उसके दो साथियों को कार से मोटरसाइकिल के टक्कर मा*रकर कार से अप*हरण कर भगवतगढ़ के जंगल में ले जाकर हाथ पैर तोड़ कर उनसे नकदी रूपये व सोने की अंगुठी लू*ट ली और जंगल में छोड़कर चले गये।

 

 

 

इस संबंध में मानटाउन थाने पर अप*हरण, फि*रौती व लू*ट व गम्भीर मा*रपीट मामले में आईपीसी में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि फ*रार बद*माश राजकुमार मीणा की गिर*फ्तारी के लिए जिला स्तर पर पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। राजकुमार मीणा के विरूद्ध ह*थियारों की त*स्करी, अप*हरण एवं मा*रपीट के आधा दर्जन प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि फ*रार इनामी अप*राधी के संबंध में सूचना मिली कि वह कोटा में फरारी काट रहा है।

 

 

 

 

इस पर हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, बुद्विप्रकाश व दयाराम की एक टीम कोटा गई। टीम ने अप*राधी राजकुमार मीणा पुत्र रामदयाल मीणा निवासी बनोठा सूरवाल का पता लगाकर कोटा से दबोचने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी जगदीश चन्द्र,  अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक, प्रेम प्रकाश सहायक उप निरीक्षक, लक्ष्मण सिंह हेड कांस्टेबल, बुद्विप्रकाश कांस्टेबल, विजय सिंह कांस्टेबल, दयाराम कांस्टेबल और महेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल सायबर सेल शामिल थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !