Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सायबर ठ*गों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में ऑनलाइन सायबर ठ*गी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने सायबर ठ*गों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 युवकों समेत 3 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानटाउन थानाधिकारी जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल मोहनलाल मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर इन्डियन आंयल के खाली क्वार्टर खैरदा से चार व्यक्तियों हर्षित मीना पुत्र घमण्डी लाल मीना, ज्वाला सिहं पुत्र रामराज मीना, लोकेश कुमार पुत्र मीठालाल मीना तथा रुपसिहं पुत्र हंसराज मीना निवासियान भाड़ौती व एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।

 

 

 

Mantown Sawai madhopur police news 18 oct 24

 

जिनके मोबाइल में ऑनलाइन फ्रॉ*ड करने वाले एप व लोगों को पैसा डबल करने का झां*सा देकर लोगों का पैसा ठ*गी करने वाले एप पाये गये। जिनको जप्त किया गया और तीन मोटर साइकिल कागजात के अभाव में जप्त की गई। इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक हरिलाल टीम द्वारा बालाजी मंदिर के पास ट्रक युनियन रोड़ सवाई माधोपुर से अरबाज खान पुत्र नबीशेर गददी निवासी सेलू व दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ कर उनके पास से मोबाइल में ऑनलाइन फ्रॉ*ड करने वाले एप व लोगों को पैसा डबल करने का झां*सा देकर लोगों का पैसा ठ*गी करने वाले एप पाये जाने पर गिर*फ्तार किया गया।

 

 

 

 

पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 13 मोबाइल, 4 बाइक और 1 एटीएम कार्ड जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मानटाउन थानाधिकारी जगदीश चन्द्र, सहायक उप निरीक्षक हरिलाल, हैड कांस्टेबल सूरजपाल,  कांस्टेबल बलराम, रामरूप, आशाराम, अभिताभ, बृजमोहन और हैड कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल बुद्विप्रकाश, हम्मीर, नाहर सिंह, विजय, मुकेश और रामकेश शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !