विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें भाजपा के स्थापना दिवस को उत्साह के साथ बनाने का निर्णय लिया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता प्रातःकाल अपने घर पर झंडा लगाएंगे। उसके बाद जिला कार्यालय पर झंडा फहराया जाएगा। साथ ही कार्यालय से अनाज मंडी तक शोभायात्रा निकालकर नई अनाज मंडी आलनपुर मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकर्ताओं के साथ उद्बोधन सुना जाएगा।

स्थापना दिवस पर भाजपा के वरिष्ठजन कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर क्रियान्वयन हेतु नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया है। बैठक मे जिला महामंत्री लोकेंद्र आचार्य, जिला मंत्री बलवीर सिंह, हरिप्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष चरण महावर, आईटी जिला संयोजक रामलखन गुर्जर, संतोष मथुरिया आदि उपस्थित थे
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया