Saturday , 5 September 2026
Breaking News

शहीद सितेंद्र का हुआ अंतिम संस्कार, माँ बोली – मुझे मेरा लाल चाहिए 

झुंझुनूं / Jhunjhunu : मुंबई (Mumbai) में भारतीय सेना (Indian Army) के जहाज INS ब्रह्मपुत्र में लगी आग की चपेट में आने से सितेंद्र सिंह (Sitendra Singh Sankhla) शहीद हो गए थे। आज गुरुवार को 23 वर्षीय शहीद सितेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ कर दिया गया है। जैसे ही शहीद सितेंद्र तिरंगे में लिपटकर घर के आंगन में पहुंचे तो परिजनों की आँख से आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

 

घर के पूरे आंगन में चीख – पुकार मच गई। शहीद के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल था। शहीद सितेंद्र सिंह (Shaheed Sitendra Singh) झुंझुनूं जिले के तहसील सूरजगढ़ के डांगर गांव के रहेने वाले थे। उनका परिवार खेती बाड़ी पर निर्भर है। उनकी पार्थिव देह जैसे ही घर पहुंची तो शहीद की मां अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और फुट-फुट कर रोने लगी। शहीद की माँ बार – बार अपने बेटे को पुकारने लगी और कहने लगी मुझे मेरा लाल चाहिए।

 

 

Martyr Sitendra's last rites took place, mother said - I want my son Jhunjhunu news

 

 

 

लोगों ने दूर से ही बेटे के पार्थिव देह दर्शन कराए। इस दौरान बेटे के चेहरा देखकर उसकी माँ बेसुध हो गई। शहीद के घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर कृषि भूमि पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जब शहीद के पिता पूर्ण सिंह ने अपने बेटे सितेंद्र सिंह को आखिरी बार  नमन किया तो उनकी आँख से आँसू रुक नहीं पाएं।

 

 

नेवी के जवानों ने उनको तिरंगा और नेवल केप सौंपी। शहीद के बड़े भी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले मनेन्द्र ने छोटे भी को आखिरी बार सैल्यूट किया तो वह अपने आप को संभाल नहीं पाएं और रोने लगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !