राजस्थान राज्य स्काउट एवं गाईड स्थानीय शाखा सवाई माधोपुर की ओर से मास्क वितरण का कार्य किया गया। मास्क वितरण कार्यक्रम की शुरूआत जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने कलेक्ट्रट सभागार में उपस्थित सदस्यों को मास्क वितरण कर की। इस मौके पर उन्होंने कोरोना से बचाव एवं रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में बताया।

कलेक्टर ने उपस्थित लोगों से स्वयं जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने, बार बार साबुन से हाथ धोने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकनें का संदेश भी दिया। इस मौके पर सीडीईओ रामकेश मीना, सीओ स्काउट चंद्रशेखर, दिव्या सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया