Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सवा तीन फीट व साढ़े छः किलो से अधिक भारी भरकम मूली

किस खेत की मूली है…के व्यंग्य से आदमी को भले ही अदना आंका जाता है। लेकिन सवाई माधोपुर में आदर्श नगर बगीची निवासी ओम प्रकाश मीना के खाली भूखण्ड में उपजी मेगा मूली ने भूखण्ड और मालिक का कद बढ़ा दिया है। सवा तीन फुट लम्बी मूली 6 किलो 700 ग्राम वजनी है।

 

 

मीना ने बताया कि मेगा मूली भूखण्ड में जमीन से सवा एक फीट ऊपर आने से उसे इसके अति – विकसित होने का पता चला। खुदाई की तो दो फीट मूली जमीन के अंदर थी। मकान के सामने एक अन्य खाली भूखण्ड में दो माह पहले लहसुन, टमाटर, धनिया, मैथी, पालक व चुकंदर के साथ साथ मूली भी बोई थी।

 

Massive radish more than three and a half feet and six and a half kilos produce in sawai madhopur

 

सभी सब्जियों में जैविक खाद का प्रयोग किया गया। परिणाम स्वरूप भूखण्ड में सामान्य से अधिक विकसित मूली की पैदावार है। मीना के अनुसार उसने भूखण्ड में गोबर का खाद डाला था। जैविक खाद देने व भूमि में पोषक तत्वों की अधिकता से अतिपोषण मिलने से मूली ज्यादा विकसित हो गई। इधर खेत में उपजी भारी भरकम मेगा मूली कोलोनी में चर्चा का विषय रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !