Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राधे गुर्जर हत्याकांड का मास्टर माइंड और उसका साथी गिरफ्तार

गंगापुर सदर थाना पुलिस ने राधे गुर्जर हत्याकांड का मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी उसके साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलीप गुर्जर और उसके साथी अजय गुर्जर को गुरुवार को पिपलाई के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत एक जनवरी को राधेश्याम पुत्र हंसा अपनी अल्टो गाड़ी से मोतीपुरा अपने बुआ से मिलने जा रहा था। इस दौरान मोतीपुरा में टंकी एवं धर्मशाला के समीप उसकी गाड़ी को स्कोर्पियों कार ने टक्कर मारी। स्कॉर्पियो में सवार दिलीप गुर्जर पुत्र बतु निवासी मच्छीपुरा, ब्रहम सिंह गुर्जर, बबला पुत्र भरत सिंह निवासी मोतीपुरा सहित अन्य बदमाशों ने हथियारों से राधे गुर्जर के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना पर हत्या का मामला दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाशचंद द्वारा वृताधिकारी विजय सांखला के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाशचद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।

 

Master mind of Radhe Gurjar murder case and his accomplice arrested in sawai madhopur

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश के लिए करौली, जयपुर, दौसा एवं सवाई माधोपुर सहित कई जगह दबिश दी गई। 2 फरवरी को सूचना मिली की, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिलीप गुर्जर पुत्र बत्तुलाल जाति गुर्जर निवासी मच्छीपुरा और अजयराज उर्फ राज पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर निवासी हबीबपुर दोनों पिपलाई के पास किसी व्यक्ति से मिलने आ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पिपलाई के पास सरहद देहरी नदी से गिरफ्तार करे में सफलता हासिल की है। सदर थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी दिलीप गुर्जर पुत्र बत्तुलाल गुर्जर निवासी मच्छीपुरा थाना सदर और अजयराज उर्फ राज पुत्र लक्ष्मीनारायण गुर्जर निवासी हबीबपुर थाना सदर गंगापुर सिटी सदर को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी कैलाशचन्द, सहायक उप निरीक्षक अजीत मोगा, सायबर सेल नरेन्द्र, अवधेश, प्रताप राजकुमार सायबर सेल कांस्टेबल आदि शामिल थे।

 

homeopathy medical service is also available in Sawai Madhopur

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा किडनी में गांठ (PCKD), पथरी (Kidney stone and Gall bladder Stone), पाइल्स, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, गेहूं से एलर्जी (Wheat Allergy), एलर्जी (धूल मिट्टी, मौसम परिवर्तन), डायबिटीज, थायराइड प्रोस्टेट(BPH), माइग्रेन, पुरुषों से संबंधित रोग, महिलाओं से संबंधित रोग, त्वचा से संबंधित रोग एवं अन्य सभी बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:-

दिनांक:- 05 फरवरी 2023

प्रातः- 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान:- राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर

लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया +91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !