टू व्हीलर यूनियन की बैठक आज गुरुवार को पुष्प के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में टू व्हीलर यूनियन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष तेज प्रकाश गौतम की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से माया स्पेयर पार्ट्स के दीनदयाल शर्मा को टू व्हीलर यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं धनराज एवं हुकम को उपाध्यक्ष, निसार अहमद कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता को सचिव चुना गया।

इसके अतिरिक्त सहमंत्री प्रमोद साहू एवं मोहम्मद जहीर को तथा संरक्षक हनुमान चौधरी, चंचल जैन, राजीव, प्रवीण, लाभेश्वर को चुना गया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हुई है। उसका सभी को साथ लेकर निष्ठा के साथ निवर्हन करूंगा। उन्होंने कहा कि वे यूनियन की समस्याओं के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया