भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी चुनाव कार्मिक मतदान करने से वंचित न रहे इस उद्देश्य से डाक मतपत्र के माध्यम से जिले में कार्यरत सभी चुनाव कार्मिकों का सुविधा केन्द्र बनाकर मतदान करवाया जा रहा है।

मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी एवं उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर हेमन्त सिंह ने प्रत्येक मत की महत्ता पहचानते हुए आज सोमवार को राजकीय पॉलोटेक्निक महाविद्यालय के सुविधा केन्द्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहूति दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया