Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रशासन एवं आमजन के बीच सेतु का कार्य करता है मीडिया – कलेक्टर

मीडिया आमजन एवं प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है। मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक लोगों की समस्याएं पहुंचती है एवं यथा संभव उनका समाधान भी किया जाता है। जिला कलेक्टर ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक शीघ्र पहुंच पाती है। उन्होंने कहा कि मीडिया सकारात्मकता के साथ समालोचना करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। यह बात जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित हम्मीर सर्किल के निकट रणथम्भौर मैरिज गार्डन में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित संगठन से जुड़े जिले भर के पत्रकारों की एक दिवसीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
आईएफडब्ल्यूजे के तत्वावधान में आयोजित जिले के मीडिया प्रतिनिधियों की संगोष्ठी में कलेक्टर राजेन्द्र किशन, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान, सूचना एवं जनसंपर्क सहायक निदेशक ब्रजेश सामरिया, जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों को सकारात्मकता के साथ अपने कर्तव्यों के पालन की बात करते कहा कि जिले के मीडिया प्रतिनिधि अपने मीडियाधर्म को निभाते हुए आमजन की आवाज बनें और प्रशाशन के साथ सकारात्मक सहयोग बनाये रखे। उन्होंने इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में पधार कर पत्रकारों का हौंसला बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया है।

Media acts as a bridge between administration and general public - Collector

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने कहा कि मीडिया द्वारा की जाने वाली सकारात्मक आलोचना से प्रशासन को आमजन के कार्य तत्परता से करने में सहयोग मिलता है। मीडियाकर्मियों के जज्बे की सराहना करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मीडिया साथी कठिन परिस्थितियों में भी अपने मीडिया धर्म का पालन करते हुए आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना काल के दौरान मीडिया के सहयोग से ही लोगों को जागरूक करने तथा कोरोना से बचाव के लिए किए गए प्रयासों को आमजन तक पहुंचाने में काफी मदद मिली। इसी का परिणाम है कि जिला अब लगभग कोरोना मुक्त है। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं का समाधान के लिए भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा मीडिया के माध्यम से मिलने वाले इनपुट से कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने जिले के मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि यहां का मीडिया सकारात्मकता एवं बहुत अधिक मेहनत के साथ लोगों की समस्याओं को उठाता है।
कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ रामस्वरूप चौहान ने कहा कि सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं का लाभ आमजन को मिले, इसके लिए मीडिया का सहयोग सदैव अपेक्षित रहता है।
इस मौके पर उपखंड गंगापुर के अध्यक्ष महेश शर्मा, बामनवास के ज्ञानचंद, बौंली के अजयशेखर शर्मा, मलारना डूंगर से अब्दुल राशिद, चंचल जैन, चौथ का बरवाड़ा के अजयशेखर दबे, श्याम सुंदर शर्मा, खंडार के नंदलाल शर्मा, गिरधर गर्ग, संगठन के महामंत्री इंजी. जियाउल इस्लाम, उपाध्यक्ष राजमल जैन, जितेन्द्र जैन, राजेश गोयल, शहजाद बैग, गजानंद, सुभाष मिश्रा, दिनेश सिंहल, अब्दुल अजीम, सुरेश शर्मा, सुरेश योगी, श्रवण रैगर, श्रद्धा ओम त्रिवेदी, पंकज शर्मा सहित आई एफ डब्ल्यू जे से जुड़े जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार मौजूद थे।
इससे पूर्व जिले भर से आए पत्रकारों ने आयोजित संगोष्ठी में अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
संगोष्ठी के बाद सभी पत्रकार रणथम्भौर बाघ परियोजना भ्रमण पर गए जंहा उन्होंने वन एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की वही बाघ संरक्षण के पहलुओं पर वन अधिकारियों से चर्चा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !