जिले की जनसंख्या पर नियंत्रण करने और इसके लिए आमजन की समझाइश करनें के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

जिला आईईसी समन्वयक के अनुसार जिले के जमुल खेडा, खांवा, रनवाल, कुराडी, किषनपुरा, रवासा, पालडी में चिकित्सा विभाग की एएनएम, आशा सहयोगिनी द्वारा सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन में गांवों की सास बहुओं को समझाया गया कि छोटा परिवार होने से किस तरह से फायदे हो सकते हैं। सम्मेलन में परिवार कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया