सवाई माधोपुर: विशाल मेडिकल स्टोर बहरावण्ड़ा खुर्द का औषधि अनुज्ञापत्र 20 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक चन्द्र प्रकाश जाटव ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम, 1945 के नियम 66 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स विशाल मेडिकल स्टोर बहरावण्ड़ा खुर्द का औषधि अनुज्ञापत्र 29 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक 20 दिन के लिए अस्थाई रूप से निलंबित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
