जिला मुख्यालय पर मोती नगर खैरदा में पाॅवर हाउस के पास रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता सेवा भावी मीना शर्मा कोरोना वायरस के रोकथाम के प्रयासों में निस्वार्थ समर्पण भाव से अपना योगदान दे रही हैं।

शर्मा घरेलु काम काज के बाद प्रतिदिन अपने घर पर सूती कपड़े के मास्क तैयार कर गरीब असहाय महिलाओं को वितरित कर रही हैं। मीना शर्मा आशा सहयोगिनी के रूप में घर घर जाकर महिलाओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया