शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में 8 अप्रैल को आयोजित कोटा विश्वविद्यालय कोटा की परीक्षा की बैठक व्यवस्था महाविद्यालय के दोनों परिसरों में निर्धारित की गई है।

एक विज्ञप्ति में प्राचार्य ने बताया कि प्रातः 11 से 2 बजे सत्र में होने वाली बीएससी पार्ट प्रथम के सभी छात्र तथा बी.ए. पार्ट प्रथम हिन्दी सहित्य के रोल न. 138321 से 139642 तक के परीक्षार्थी दक्षिणी परिसर में बैठेंगे। जबकि बीए पार्ट प्रथम हिन्दी साहित्य के रोल नम्बर 139644 से 140530 तक के परीक्षार्थी महाविद्यालय के उत्तरी परिसर में परीक्षा देंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया