राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने 13 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला अग्रणी प्रबंधक श्योपाल मीना के साथ बैठक की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक, वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है। साथ ही जिला प्राधिकरण सचिव ने लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों को निस्तारित करवाने के निर्देश दिए तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आमजन में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने, पक्षकारान को राजीनामा करवाने हेतु प्रेरित करने हेतु निर्देश प्रदान किये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया