राजस्थान मेडिकेयर रिलिफ सोसायटी सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर पी.सी. पवन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सामान्य चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के पुराने हो चुके उपकरणों के स्थान पर नये उपकरणों, चिकित्सालय में मरम्मत कार्य तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये चर्चा की गई। इसके साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. महेन्द्र जैन, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुनील शर्मा, रविन्द्र बसावतिया सचिव प्रयास संस्थान, एडवोकेट राकेश सोनी (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति), डॉ. अकरम खान तथा जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष गौतम उपस्थित रहे।
जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के लिंगानुपात, निरीक्षणों व बैठकों में की गई कार्यवाही की जानकारी प्रदान की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया