जिले के निकटवर्ती इन्द्रगढ़ तहसील क्षेत्र के रा.उ.मा.वि. दौलतपुरा में राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) उपशाखा इन्द्रगढ़ जिला बून्दी की बैठक उपशाखा अध्यक्ष अमर सिंह बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

एक विज्ञप्ति में महामंत्री गोपाल लाल महावर ने बताया कि बैठक में शिक्षकों की समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए प्रयास पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अमर सिंह बैरवा ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। बैठक में सभा अध्यक्ष दौलतराम मीना ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) का प्रांतीय अधिवेशन 1 व 2 फरवरी को माउंट आबू सिरोही में आयोजित होगा। उन्होने शिक्षकों से प्रांतीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया