Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये बैठक आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय सहित समस्त तालुकाओं पर किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में एडीआर सेन्टर, जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव ने बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है तथा 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु की जा रही प्रि-काउंसलिंग के संबंध में जानकारी प्रदान की।

 

Meeting organized for successful organization of National Lok Adalat in sawai madhopur

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण को 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा करवाने, काउंसलिंग हेतु प्रकरणों को रैफर करवाने, पक्षकारान को राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व बताने तथा आमजन में राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कुन्जबिहारी शर्मा, मुकेश बंसल, अभय कुमार गुप्ता, राजेन्द्र यादव, नन्दकिशोर बैरवा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

 

राष्ट्रीय लोक आदलत के संबंध में जागरूकता रैली 8 दिसंबर को

11 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिये 8 दिसंबर को प्रातः साढ़े 9 बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया जाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि यह रैली एडीआर सेन्टर, जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर से रवाना होकर कलेक्ट्रेट, अम्बेडकर सर्किल, सिविल लाईन्स, चौधरी नर्सिंग होम, शिव मंदिर, मानटाउन थाने के सामने से होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर में आकर समाप्त होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !