Saturday , 6 June 2026
Breaking News

अटल भू-जल के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक हुई आयोजित

अटल भू-जल मिशन के अन्तर्गत जिला जल एवं सेनीटेशन मिशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमें मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत जल योजनाओं एवं उनकी क्रियान्विति की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम ने जिले में संचालित अटल भू-जल के क्रियान्वयन की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की।

 

एडीएम ने जल सुरक्षा प्लान समय पर तैयार करने के लिये भूजल विभाग की सराहना की। उन्होंने सवाई माधोपुर जिले की भू-जल आंकलन रिपोर्ट आधार वर्ष- 2020 के अनुसार भू-जल परिदृश्य एवं श्रेणियों की जानकारी ली। उन्होंने मिशन में चयनित पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा, खण्डार एवं सवाई माधोपुर की समीक्षा कर संबंधित सदस्य एवं अधिकारियों को उनसे संबंधित जल संवर्धन एवं प्रबंधन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

A meeting was held regarding the implementation of Atal Bhu Jal in Sawai Madhopur

 

बैठक में प्रभारी भू-जल वैज्ञानिक सुरेश सिंह ने बताया कि अटल भू-जल मिशन का उद्देश्य विभिन्न जल संरचनाओ जैसे चेकडेम, परकोलेशन टेंक, फार्म पौन्ड, रिचार्ज ट्रेन्च, स्टॉप डेम, खेत तालाब आदि के निर्माण के माध्यम से वर्षा जल का संचयन करना साथ ही कृषि की उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए भू-जल के दोहन की दर को कम करने पर जोर देने की समझाइश की।

 

बैठक में एक्सईएन जेवीवीएनएल केएल बडौदिया, एईएन वाटरशेड जीतेश कुमार मीणा, सहायक निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बड़ाया, डीडी एग्रीकल्चर रामराज मीना, प्रभारी भू-जल वैज्ञानिक भू-जल विभाग सुरेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !