जिला कलेक्टर पी.सी. पवन की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कक्ष में किसानों की तत्कालीन समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की तत्कालीन समस्याओं के निराकरण हेतु बिन्दुवार चर्चा की गई तथा उनका निराकरण किया गया। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के शीघ्रता से निवारण के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर को अधिकारियों ने बताया कि 149 शिविरों के माध्यम से किसानों को 23 करोड़ 20 लाख रूपये के ऋण वितरित किये गए हैं। जिला कलेक्टर को यह भी अवगत कराया गया कि समर्थन मूल्य के कांटों पर बेची गई जीन्स का 16 जून तक का भुगतान कर दिया गया है। अब तक 18 करोड़ 89 लाख रूपये के फसल बीमा के क्लेम किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दिये गए हैं। जिला कलेक्टर को अधिकारियों ने अवगत कराया कि जिले में वर्ष 2017 के खरीफ फसल खराबे के मुआवजे हेतु 33 हजार 125 काश्तकारों के लिये 15 करोड़ 54 लाख रूपये के बजट की मांग की गई है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा, एम.डी., सी.सी.बी. ओम प्रकाश जैन, एल.डी.एम. बैंक आॅफ बड़ौदा हरिनारायण मीना एवं कृषि उपनिदेशक पी.एल. मीना उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
