जिला प्रशासन भरतपुर एवं कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के मार्गदर्शन में 23 एवं 24 मार्च को एमएसजे कॉलेज ग्राउंड भरतपुर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी सवाई माधोपुर ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में 75 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक बेरोजगार आशार्थी राजस्थान रोजगार मेला डाॅट काॅम पर रजिस्ट्रेशन कर जाॅब फेयर में भाग ले सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया