Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

आखिर महबूबा मुफ्ती क्यों नहीं लड़ रही चुनाव

जम्मू कश्मीर: पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि वो जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है। महबूबा ने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बन भी गई तो भी वह केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पार्टी के एजेंडे को पूरा नहीं कर सकेंगी।

Mehbooba Mufti not to contest Jammu and Kashmir assembly election

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं बीजेपी के साथ सरकार की मुख्यमंत्री रही हूँ, जिसने (2016 में) 12,000 लोगों के खिलाफ एफआईआर वापस ली थी। क्या अब हम ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने काहा कि मैंने नरेंद्र मोदी के साथ सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर अलगा*ववादियों को बातचीत के लिए आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखा था।

क्या आप आज ऐसा कर सकते हैं? मैंने जमीनी स्तर पर संघर्ष विराम करवाया है, क्या आप आज ऐसा कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि अगर आप मुख्यमंत्री के तौर पर एफआईआर वापस नहीं ले सकते है तो ऐसे पद पर रहकर कोई क्या कर सकता है?। इससे पहले नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बने रहने तक चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

हालांकि, उन्होंने अब यू-टर्न ले लिया है। एसी में अब वह गांदरबल से चुनाव लड़ेंगे। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को और तीसरे और आखरी चरण का मतदान एक अक्टूबर को होंगे। चुनाव के नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !