Thursday , 23 April 2026
Breaking News

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मिले बाघ संरक्षण समिति के सदस्य, रणथंभौर के विभिन्न मुद्दों को लेकर की चर्चा

बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के सदस्य आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित इंद्रा पर्यावरण भवन में वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, वर्तमान वन महानिदेशक चंद्र प्रकाश गोयल और भारत सरकार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के विशेष सचिव तथा अन्य प्रमुख वन अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे कार्यों एवं रणथंभौर नेशनल पार्क के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की।

 

Members of the Tiger Conservation Committee met the Union Forest and Environment Minister in new delhi

 

संस्था के सदस्यों ने रणथंभौर से होने वाले गांवों का विस्थापन पैकेज बढ़ाकर इस प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करवाने, रणथंभौर से सटे क्षेत्रीय ग्रामीणों को पार्क में अधिक से अधिक रोजगार देने, होटल्स में क्षेत्रीय लोगों को पहली प्राथमिकता दिलवाने, रणथंभौर नेशनल पार्क में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को बंद करवाने, पिछले 20 वर्षों में रणथंभौर से गायब हुए बाघ-बाघिनों की सीबीआई जांच करवाने, होटल मैनेजमेंट कॉलेज को चालू करवाने जैसी अन्य विभिन्न मांगों को पूर्ण करवाने की मांग की। इस दौरान वन पर्यावरण मंत्री ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान पर विशेष जोर दिया और संस्था द्वारा किए जा रहे सभी कार्यक्रम व अभियानों की सराहना की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !