Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारतीय किसान संघ ने कर्ज माफी के लिए दिया ज्ञापन

भारतीय किसान संघ जिला इकाई सवाई माधोपुर द्वारा आज जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर के माध्यम से राजस्थान सरकार को सम्पूर्ण कर्ज माफी हेतु ज्ञापन दिया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष लटूर सिंह गुर्जर ने बताया की राजस्थान सरकार के चुनाव घोषणा पत्र में किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी हेतु कृषि ऋण माफ़ करने का वादा किया गया था।

Memorandum given Indian farmers union loan waiver Congress Rajasthana Ashok gahlot

परन्तु कर्ज माफी घोषणा में राजस्थान सरकार द्वारा केवल सहकारी बैंकों का एवं राष्ट्रीयकृत बैंको के डिफाल्टर किसानों को ही कर्ज माफी के आदेश जारी किये गये हैं, जो कि सरासर गलत है। भारतीय किसान संघ इसका पुरजोर विरोध करता है एवं सभी तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर कर्ज माफी हेतु जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी के माध्यम से राजस्थान सरकार को किसान का सम्पूर्ण कर्ज चाहे सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक की केसीसी एवं कृषि उपकरण आधारित ऋण एवं मेडबंधी भुमि समतलीकरण फॉर्म पॉंड इंजन पॉप स्टार समस्त कृषि आधारित सम्पूर्ण कर्ज की माफी राजस्थान सरकार द्वारा की जाये अन्यथा भारतीय किसान संघ पुरे प्रदेश मे पुर्ण रूप से विरोध करेगा एवं बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
साथ ही वर्ष 2017 खरीफ फसल खराबे का मुआवजा राशि स्वीकृत होने के उपरांत भी किसानों के बैंक खातों में आजतक जमा नहीं हुई है, मात्र 15% किसानों को ही मुआवजा राशि प्राप्त हुई है। भारतीय किसान संघ मांग करता है कि फसल मुआवजे की राशि अतिशीघ्र किसान के खाते मे जमा करवायी जाये। जिससे किसानों को राहत मिल सके। आज उपरांत जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर से भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी गजानंद जाट महामंत्री, सीताराम मीणा (प्रांत जैविक प्रमुख), मेमराज चौधरी (जिला युवा प्रमुख), घनश्याम मीणा तहसील अध्यक्ष, विजेंद्र चौधरी (तहसील मंत्री), रामदेव तहसील उपाध्यक्ष मलारना डुंगर, जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल सैनी, रामस्वरूप चौधरी, रामप्रसाद मीणा, हरिकेश गुर्जर (जिला प्रचार प्रसार प्रमुख) सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर से निवेदन करते हुए किसानों की वाजिब मांगों का उचित समाधान करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !