Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मलारना डूंगर क्षेत्र के साकड़ा गांव में पिछले दिनों 2 फोटोग्राफरों को पेड़ से लटकाकर मारने के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मलारना डूंगर थाने के एएसआई रूपसिंह को निलंबित करने की मांग को लेकर फोटोग्राफर यूनियन एवं बाल्मीकी समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक मामन सिंह को ज्ञापन सौंपा।

Photographer case beaten issue function police arrested people demand fair ture investigation

ज्ञापन के जरिए यूनियन अध्यक्ष राजेश बैरवा ने बताया कि मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के साकड़ा गांव में 2 फोटोग्राफरों के उपर चोरी का गलत इल्जाम लगाकर पेड़ से लटाकर जो मारपीट की गई है वो बिल्कुल गलत है। मारपीट करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनपर उचित कार्रवाई की जाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि मलारना डूंगर थाने में तैनात एएसआई रूपसिंह ने आरोपियों से सांठगांठ कर दोनों फोटोग्राफर दिनेश गुर्जर एवं अजय गोयर के विरूद्व चोरी का इल्जाम लगाकर गलत प्रकार से जेल भिजवाया है। जबकि शादी समारोह के दौरान वर एवं वधु पक्ष के मध्य नकदी का जो लेन-देन हुआ उसका वीडियो एवं फोटो, फोटोग्राफर यूनियन एवं रमेश बैरवा के पास सुरक्षित है। जिसमें लेन-देन के नोट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वहीं एएसआई रूपसिंह ने आरोपियों से मिलकर दूसरे भिन्न नोट लेकर 50 हजार रूपए की गलत प्रकार से बरामदगी दिखाते हुए अपने पद का दुरूपयोग किया है। यह एक जांच का विषय है। इस मौके पर यूनियन के सदस्य रफीक अहमद ने मांग करते हुए कहा कि अजय गोयर को न्यायिक अभिरक्षा से तलब किया जाकर मेडिकल करवाया जाए, जिससे सच्चाई का खुलासा हो और पीड़ित को न्याय मिल सके।
इस मौके पर यूनियन के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि फोटाग्राफर अजय गोयर एवं दिनेश गुर्जर के साथ जो अमानवीय कृत्य रामदयाल मीना व उसके रिश्तदारों द्वारा किया गया है, उनके विरूद्व तत्काल मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !