वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के पदाधिकारियों ने रणथम्भौर स्टेशन अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंप कर रणथम्भौर में बने रेलवे के जर्जर आवासों की दयनीय हालत से अवगत करवाया और अतिशीघ्र इनकी मरम्मत करवाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि रणथम्भौर स्टेशन पर बने आवास कई साल पुराने हैं। बरसात में इनमें पानी भर जाता है और कीट वगैराह का भी आना जाना लगा रहता है। कुछ दिन पहले भी एक कर्मचारी को सांप ने काट लिया था। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए उन्होंने आवासों को जल्द से जल्द सही करवाने की मांग रखी।
इस दौरान शाखा सवाई माधोपुर के सचिव लोकेंद्र मीना, यूथ विंग अध्यक्ष मुफीद खान, सोनू शर्मा, ठंडी लाल मीना, शंभू लाल, इंसाफ, कलीम, हेमराज सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया