एनआरएचएम प्रबंधकीय वर्ग के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर आज बुधवार को राजस्थान एनआरएचएम प्रबंधकीय कर्मचारी महासंघ शाखा सवाई माधोपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में मुख्यमंत्री द्वारा प्रबंधकीय वर्ग के खंड कार्यक्रम प्रबन्धक, लेखाकार, ब्लॉक हैल्थ सूपरर्वाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कम्प्युटर ऑपरेटर व पीएचसी आशा सूपरर्वाइजर को नियमित करने हेतु भर्ती सख्या 1311 दिनांक 10/07/2013 निकाली गई। लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से सरकार को घोषणा पत्र 2018 मे किए वादे को याद दिलाते हुए नियमित करने की मांग की। इस दौरान ज्ञापन देने गए प्रतिनिधिमंडल में संगठन सदस्य नगेंद्र कुमार शर्मा, लेखाकार मनोज पाल सिंह, खंड कार्यक्रम प्रबन्धक राधा मोहन शर्मा, गणेश अग्रवाल लेखाकार, गोपाल लाल खंडेलवाल लेखाकार, प्रीति गुप्ता पीएचएस व नरेंद्र शर्मा सहित कई कार्मिक शामिल थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया