विप्र फाउंडेशन ने ब्रह्मण छात्रावास हेतु भूमि आवंटन के लिए नगर विकास न्यास को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन वर्ष 2010 से सोसायटीज एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत सामाजिक सेवा संस्था है। शिक्षा के क्षेत्र में काम करना हमारी प्राथमिकता है। वर्तमान में उदयपुर में संस्था की एक कॉलेज चल रही है तथा जयपुर में पचास हजार स्क्वायर फिट के सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है।

संस्था ने राजस्थान की सभी तहसीलों में छात्रावास व शिक्षण संस्थान का निर्माण करने का निर्णय किया है। विप्र फाउंडेशन को छात्रावास एवं शिक्षण गतिविधियों के संचालन हेतु लगभग 2000 वर्ग मीटर भूमि टोकन शुल्क पर उपलब्ध करवाने की मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री मोहनलाल कौशिक, जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, कृष्ण कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया