जिला संयोजक संयुक्त भारतीय धर्म संसद एवं जिला शान्ति समिति सदस्य नगेन्द्र शर्मा ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर रीट परीक्षा तिथि बदलने की मांग की है। शर्मा ने ज्ञापन में बताया है कि रीट परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल को रखा गया है।

इसी दिन जैन धर्मावलम्बियों का महत्वपूर्ण पर्व महावीर जयन्ती होने के कारण इस अवसर पर परीक्षा आयोजन उचित नहीं है। महावीर जयन्ती के दिन परीक्षा के आयोजन से जैन समाज में भारी असंतोष व्याप्त है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया