Sunday , 8 March 2026
Breaking News

क्रबिस्तान पर अतिक्रमण के मामले में सौंपा ज्ञापन

खंडार उपखण्ड मुख्यालय पर क्रबिस्तान की भूमि पर जगह जगह लोगों नें अतिक्रमण कर लिया है जिस कारण से मुस्लिम समाज के लोगों को शव दफनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने तहसीलदार देवी सिंह के नाम ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की है।

Memorandum submitted in case of encroachment on graveyard in khandar

मस्जिद सदर अनीस खान ने बताया कि राजस्व रिकार्ड के अनुसार मुस्लिम समाज के पास क्रबिस्तान के लिए खसरा नम्बर 46, 48, 63, 65, 94 में करीब 15 बीघा से अधिक जमीन आवंटित है। लेकिन दबंगों ने आधी से अधिक क्रबिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। क्रबिस्तान पर अतिक्रमण होने के कारण शवों को दफनाने के लिए ईदगाह पर जाना पड़ रहा है। क्रबिस्तान की भूमि पर लोगों ने अवैध निर्माण कर लिए है। कई जगह पर अवैध बाड़े बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। मुस्लिम समाज की ओर से कई बार अवगत करवाने के बाद भी कार्रवाई नही हो रही है। जिससे समाज के लोगो मे रोष व्याप्त है।
इस मौके पर उपसदर छुट्टन खान, शाहिद खान, फारूक खान, मोइन खान, मोहम्मद खान, सादिक खान, मुस्तफा खान आदि कई लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !