Sunday , 8 March 2026
Breaking News

लैब टेक्नीशियनों की विभिन्न मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ जिला शाखा सवाई माधोपुर की ओर से जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम के नेतृत्व में लेब टेक्नीशियन संवर्ग की विभिन्न मांगो को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला प्रवक्ता प्रवीण शर्मा ने बताया कि लैब टेक्नीशियन संवर्ग मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना की महत्वपूर्ण कड़ी है। पिछले दो वर्ष से जारी जानलेवा वैश्विक महामारी कोविड-19 में संवर्ग के आधे पद रिक्त होने के बावजूद भी अपनी जान जोखिम में डालकर दिनरात जांच कार्य कर लाखों लोगों की जान बचाई। इसके साथ ही ब्लड बैंक का सारा कार्य इसी संवर्ग द्वारा किया जाता है।
Memorandum submitted regarding various demands of lab technicians in sawai madhopur
ज्ञापन में बताया कि अनेक अतिसंक्रामक रोगों में भी कुशलतापूर्वक अतिविशिष्ट वैज्ञानिक कार्य करने के बावजूद भी लैब टेक्नीशियन संवर्ग अपने समकक्ष अन्य संवर्गों, केन्द्र की तुलना में वेतन भत्तों में काफी पिछड़ा हुआ है। काफी समय से वेतन विसंगति, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति सहित विभिन्न मांगो के लिए संघर्षरत है। संवर्ग सरकार की अनदेखी से कुंठित एवं आक्रोषित है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से अतिशीघ्र सभी मांगो का निस्तारण करने की मांग की गई है। शर्मा ने बताया कि मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिये जाने पर संगठन आन्दोलन को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !