खंडार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र के कटार ग्राम के निवासी राम मुकुट मीना ने खण्डार तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी धर्मपत्नी सुनीता मीना को तलाश करने की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि गत 1 मार्च से मेरी पत्नी सुनीता अपने घर पर से गायब है।

परिजनों ने रिश्तेदारों एवं आसपास तलाश करने के पश्चात खंडार थाने पर पीड़ित परिवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित के चार वर्ष एवं 2 वर्ष की उम्र के दो छोटे बालक भी हैं। जिनका अपनी मां के ना होने के कारण रो-रो के बुरा हाल हो रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया