राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज मंगलवार को जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को ज्ञापन सौंपा। संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे आंदोलन के विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जिला शाखा द्वारा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम शिक्षकों की विभिन्न आर्थिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक मांगों को लेकर जिला संरक्षक महेश सेजवाल और जिला अध्यक्ष मुजाहिद पटेल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मधुमंगल शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सवाई माधोपुर, कालूराम मीणा, इरशाद अहमद, सैयद मुफीद अली, हकीमुद्दीन अहमद और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया