Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पत्रकरों की विभिन्न मांगों को लेकर केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्रकरों की मांगो को लेकर बी.एड. एवं शिक्षा शास्त्री तथा डी.एल.एड. संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र और आईएफडब्ल्यूजे के तहसील अध्यक्ष ज्ञानचन्द शर्मा के नेतृत्व में उपजिला कलेक्टर जोगेन्द्र सिंह गुर्जर से मुलाकात कर उन्हें पत्रकारों की समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और केन्द्रीय सूचना और प्रसारण कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और राज्यमंत्री एल. मुरूगन तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों की मांगो पर उचित कार्रवाई करने का निवेदन किया l इस अवसर पर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि प्रेस आधुनिक जीवन का एक बेहद जरूरी अंग है खासकर लोकतंत्र में l प्रेस के पास अपार शक्ति और जिम्मेदारी होती है हमे इनका सम्मान और सहयोग करना चाहिए जिससे वो अपने आदर्शो के प्रति सक्रिय बने रहे l

 

Memorandum submitted to Union Cabinet Minister and Chief Minister regarding various demands of journalists

 

पत्रकारों से संबंधित मांगें

1.राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए “पत्रकार सुरक्षा कानून” का निर्माण किया जावे l
2. सहायक जन सम्पर्क अधिकारी (APRO) पद के सेवा नियमों मे संशोधन करके समस्त उपखण्ड मुख्यालयों, पंचायत समिति एवं विकास प्राधिकरण और नगर निगम कार्यालयों, नगर परिषदों तथा नगरपालिकाओं सहित अन्य समस्त विभागों मे APRO के पद सरकार द्वारा स्वीकृत किए जाए l
3. जिन समाचार पत्र-पत्रिकाओं ने 8 वर्ष से अधिक का समय पूर्ण कर लिया है उनके प्रकाशक, संपादक, पत्रकार एवं संवाददाताओं को अधिस्वीकृत पत्रकार घोषित कर राज्य सरकार द्वारा जारी समस्त लाभ प्रदान किए जाए l
4. 2013 के बाद जो पत्रकार अधिस्वीकृत पत्रकार के पात्र बने है उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराया जाए l
5. राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा “पत्रकार कल्याण आयोग” का गठन किया जाए l
6. प्रत्येक जिला स्तर पर पत्रकार भवन के लिए सरकार द्वारा भूमि आवंटित की जाए l
7. शहरी एवं ग्रामीण पत्रकारों को आवास हेतु नि: शुल्क भूखण्ड आंवटित किए जाए l
8. राज्य एवं केन्द्र सरकार के विश्राम भवनों व डाक बंगलों मे पत्रकारो को नि: शुल्क ठहरने की सुविधा प्रदान की जाए l
9. अधिस्वीकृत पत्रकारों को उनके एक सहयोगी जीवन साथी और सहायक के लिए भी रोडवेज बसों मे नि: शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए एवं वर्तमान में जो पत्रकार इसके पात्र बन चुके है उन्हे भी यह सुविधा प्रदान की जाए l
10. छोटे एवं मध्यम समाचार पत्र व साप्ताहिक तथा पाक्षिक और मासिक पत्र-पत्रिकाओं को प्रतिमाह 5 विज्ञापन समान रूप से उपलब्ध करावे तथा टेण्डर आदि के विज्ञापन रोस्टर प्रणाली से प्रकाशित करने की अनुमति प्रदान की जाए l
11. सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए पूर्व मे लागू की गई पेंशन योजना को सुचारू करते हुए इसकी प्रक्रिया के नियमों में सरलीकरण किया जावे l इस अवसर पर मुकेश सैनी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, राजेश स्वामी, बंटी वैष्णव, रामदयाल वैष्णव आदि उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !