Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रूहानियत और इंसानियत का प्रतीक है 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम

रूहानियत और इन्सानियत के दिव्य संदेश को दर्शाने वाले 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन दिनांक 16 नवम्बर से 20 नवम्बर तक होने जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंर्तगत सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन कर कमलों द्वारा समागम सेवाओं का उद्घाटन दिनांक 18 सितम्बर को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में किया गया।

 

उसी दिन से ही सवाई माधोपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों एंव सेवादल के सदस्यों द्वारा नित्य प्रतिदिन सेवाओं में योगदान दिया जा रहा है। सवाई माधोपुर से अधिक संख्या में श्रद्धालु भक्तजन संत निरंकारी समागम मैं सम्मिलित होंगे। इस संत समागम में सम्मिलित होने के लिए सभी श्रद्धालु बड़े उत्साहित हैं और साथ ही सत्गुरु के पावन दर्शन पाकर सभी भक्त प्रफुल्लित हो रहे हैं।

 

75th annual nirankari sant samagam is a symbol of spirituality and humanity

 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण भारतवर्ष से लगभग 8 से 10 लाख तथा दूर देशों से 2500 के करीब श्रद्धालु भक्तजन संत समागम में सम्मिलित होकर दिव्यता के इस महाकुंभ का आनंद प्राप्त करेंगे। समागम में आने वाले सभी श्रद्धालु एवं भक्तजनों के लिए  स्वास्थ्य, एलोपैथिक, होम्योपैथिक डिस्पेंसरी, कायरो चिकित्सा पद्धति शिविर, एक्युप्रैशर व फिजियोथैरिपी डिस्पैंसरियों और इसके अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टॉफ की सुविधा समागम पर उपलब्ध करवायी जाएगी जिसकी संख्या लगभग 300 है।

 

एंबुलेंस, सुरक्षा प्रबंध, यातायात प्रबंध, पार्किंग व्यवस्था, कैंटीन, लंगर आदि की व्यवस्थाएं की गई है। 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम हर प्रकार से रूहानियत और इन्सानियत के एक दिव्य समागम का प्रमाण बनकर समस्त मानवमात्र को प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !