जिला मुख्यालय स्थित वेयर हाउस कॉलोनीवासियों ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर बताया पेयजल की समस्या के चलते गत 3 माह से वह एक निजी बोरिंग से पानी भर रहे हैं।
जिसका बिजली का बिल संबंधित व्यक्ति ही भर रहा है। लेकिन अब वह इस स्थिति में नहीं है कि आगे भी बिजली का बिल भरता रहे। सभी कॉलोनीवासियों ने उक्त बोरिंग पर सरकारी मीटर लगवाने व पुराना बिजली का बिल अदा करवाने के लिए जिला कलेक्टर से गुहार लगाई। ज्ञापन देते समय अल्ताफ हुसैन, सीमा देवी, शमशेर खान, सुशीला, पदमा देवी, आफिया परवीन, अंजुम, मीनाक्षी, ममता, अबुल कलीम, रामकन्या सहित कई कॉलोनीवासी मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
