बूूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे “मेरा बूथ-मेरा गौरव” कार्यक्रम के तहत 30 जून को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सर्किट हाउस में बैठक ली।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार, पीसीसी सचिव डॉ. अज़ीज़ आज़ाद, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।
दानिश अबरार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिला प्रभारी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सभी की जिम्मेदारियां तय की। प्रदेश भर में चल रहे मेरा बूथ- मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत सवाई माधोपुर में भी 30 जूून को सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी के कई प्रदेश स्तरीय नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया