कृषि उपज मण्डी समिति सवाई माधोपुर में चल रहे व्यापारी एवं पल्लेदार विवाद का 3 फरवरी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर की मध्यस्थता से निराकरण किया गया। मण्डी सचिव एस.एस. गुप्ता ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति सवाई माधोपुर के मुख्य मण्डी प्रांगण में व्यापारी एवं पल्लेदार विवाद के निराकरण हेतु सायं 5 बजे मण्डी प्रशासक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर डाॅ. सूरजसिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें दोनों पक्षों की समझाइश कर विवाद का निराकरण किया गया। मण्डी सचिव ने बताया कि गुरूवार 4 फरवरी से मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का कारोबार नियमित रूप से चलेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया